Sawan 2024: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, भोर से ही शिव मंदिरों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Editorial Team
4 Min Read

आज से सावन माह की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। सावन का महीना शुरू होने के बाद शहर के सभी शिव मंदिरों में स्थापित शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया। यहां पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह के समय मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अगले एक महीने तक भगवान शिव की आराधना होगी। सुबह से समय श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

पौराणिक कथा अनुसार जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योग शक्ति से शरीर त्याग किया था। उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रहकर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया। जिसके बाद महादेव के लिए यह माह विशेष हो गया।

सावन के महीने का आरंभ आज 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रहा है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बेहद शुभ माने जाते हैं। अगर इस महीने में भगवान शिव के दर्शन किए जाएं तो बहुत ही शुभ माना जाता है।

लंबे अरसे बाद सावन के महीने की सोमवार से शुरुआत हुई है। सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष माना जाता है। पहली सोमवारी को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पाड़ा है।

इस बार का सावन का महीना शिव भक्तों के लिए और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस बार 72 साल के बाद सावन में अद्भुत महायोग बन रहा है, सावन का प्रारंभ और समापन दोनों ही सोमवार के दिन हो रहा है। इस साल सावन माह का पहला सोमवार आज 22 जुलाई को है। पहले ही दिन सोमवार पड़ने से इस बार भक्तों को 5 सोमवार मिलेंगे और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। इस साल सावन का महीना कुल 29 दिनों का ही होगा।

सावन के इस पवित्र महीने में भक्तों के द्वारा तीन प्रकार के व्रत रखे जाते हैं:
– सावन सोमवार व्रत : श्रावण मास में सोमवार के दिन जो व्रत रखा जाता है उसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है। सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित है।
– सोलह सोमवार व्रत सावन को पवित्र माह माना जाता है। इसलिए सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ करने के लिए यह बेहद ही शुभ समय माना जाता है।
– प्रदोष व्रत : सावन में भगवान शिव एवं मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत प्रदोष काल तक रखा जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *